
हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com):जी एस विश्वविद्यालय के अन्तर्गत जी एस आयुर्वेद चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय में वसंत पंचमी पर्व का आयोजन। जी एस आयुर्वेद चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय में संस्कृत क्लब द्वारा वसंत पंचमी/सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम की शुरुआत कालेज की प्राचार्य महोदया/ अध्यक्ष संस्कृत क्लब डॉ भावना सिंह और कालेज की उपप्राचार्य महोदया/अध्यक्ष सांस्कृतिक समिति डॉ जीना पटनायक की अध्यक्षता में हुई।
आज वसंत पंचमी का त्यौहार बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। छात्रों ने मां सरस्वती को पीले फूल अर्पित किए। तथा सरस्वती स्तुति भी किया।
इस अवसर पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कुल ९ प्रतिभागी शामिल हुए।
इस प्रतियोगिता में कालेज की प्राचार्या डॉ भावना सिंह, डॉ सरोजिनी, डॉ मनोज यादव, डॉ घनश्याम, डॉ नूपुर आदि ने जज का कार्यभार संभाला।
इस भाषण प्रतियोगिता में आशुतोष चौहान बैच 24- 25 ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अदिति सिरोही बैच 2022-23 ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। तथा अरुण कुमार बैच 21- 22 ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
यह कार्यक्रम सांस्कृतिक समिति और संस्कृत क्लब (संहिता -सिद्धान्त विभाग) के सहयोग से सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम का समापन हवन और प्रसाद वितरण के साथ हुआ। जिससे सभी के मन में उत्साह और नई ऊर्जा का संचार हुआ।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025





























