हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब शनिवार की दोपहर एक बर्तन के गोदाम में आग लग गई। आग की सूचना मिलने पर लोगों ने बाल्टियों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की और दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया।
बता दें कि बाबूगढ़ के अम्बेडकर रोड पर दुकान के उपर पहली मंजिल पर बर्तनों का गोदाम है। जहां किन्ही कारणों से आग लग गई। इस दौरान गोदाम में रखा सामान जल कर राख हो गया। गोदाम मालिक सीताराम के अनुसार इस दौरान लगभग एक लाख रुपए का सामान जलकर राख हो गया। साड़ी, बर्तन व काफी सामान आग की भेंट चढ़ गया। लोगों ने बाल्टियों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन आग नहीं बुझी। वहीं दमकल विभाग को हादसे के बारे में सूचना दी गई जिसके बाद फायर की एक गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। राहत की बात यह रही कि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुई।
ब्रेनवेवस इंटरनेशनल स्कूल ने नर्सरी के छात्रों की ट्यूशन फीस की माफ: 8791258181, 8279806606






























