वर्षा में भीगा सरकारी गेहूँ, डीएम ने हड़काया










हापुड़,सीमन(ehapurnews.com): जिलाधिकारी अनुज सिंह ने गांव उपैड़ा के गेहूं क्रय केंद्र का निरीक्षण कर वर्षा में भीगे गेहूँ पर कड़ी नाराजगी जाहिर की।जिलाधिकारी गुरुवार को निरीक्षण हेतु उपैड़ा के गेहूँ क्रय केंद्र पर पहुंचे और निरीक्षण के दौरान गेहूं क्रय केंद्र पर लगभग 1600 बोरियां बहार खुले में बारिश से भीगती हुई नजर आई। जिसे देखकर जिलाधिकारी ने विपणन अधिकारी गरिमा दुबे पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि क्यों न वर्षा से खराब हुए राशन की आपकी सैलरी से कटौती करके भरपाई की जाए। उन्होंने कहा कि जो भी नुकसान हुआ है उसकी भरपाई आपकी तनख्वाह से कटौती करके क्यों न की जाए। गेहूं क्रय केंद्र पर वितरण अधिकारी गरिमा दुबे उपस्थित मिली। जिलाधिकारी ने जो बोरिया वर्षा ऋतु में भीगने से बच गई है उनको तत्काल सुरक्षित स्थान पर रखने हेतु विपणन अधिकारी को निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जिला विपणन अधिकारी को निर्देशित किया कि लापरवाह विपणन अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करें।

हापुड़ में पहली बार खरीदें सर्वाइकल और कमर दर्द से छुटकारा पाने के लिए Specially Design गद्दे एक महीने के फ्री ट्रायल के साथ: 8449620229








Related Posts

पिलखुवा: हैंडलूम की दुकान व गोदाम पर पहुंची जीएसटी की टीम

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र के मेन तिराहा पर स्थित पंकज हैंडलूम पर जीएसटी विभाग की टीम पहुंची। सर्वे के…

Read more

धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर

🔊 Listen to this धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र का एक मामला सामने आया है जहां एक गर्भवती महिला…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पिलखुवा: हैंडलूम की दुकान व गोदाम पर पहुंची जीएसटी की टीम

पिलखुवा: हैंडलूम की दुकान व गोदाम पर पहुंची जीएसटी की टीम

धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर

धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर

विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल पिलखुवा में खेल महोत्सव का आगाज

विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल पिलखुवा में खेल महोत्सव का आगाज

ट्रेड डील के विरोध में उतरे किसान

ट्रेड डील के विरोध में उतरे किसान

तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप

तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप

धौलाना पुलिस ने तीन और जुआरी पकडे

धौलाना पुलिस ने तीन और जुआरी पकडे
error: Content is protected !!