हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सोमवार को फिनो पेमेंट बैंक के रिटेलर राहुल रस्तोगी के साथ बाइक सवार बदमाशों ने करीब डेढ़ लाख रुपए लूट लिए और फरार हो गए। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन कर दिया है जो आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गई है।
पिलखुवा सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि सोमवार को बैंक रिटेलर राहुल के साथ बाइक सवार बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। बदमाश 1,48,000 रुपए लूट कर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया जिसने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन कर दिया। पुलिस क्षेत्र के सीसीटीवी को खंगाल कर आरोपियों की धरपकड़ में जुट गई है।
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457






























