निकाय चुनाव में बंगलादेशियों ने मांगा वोट का हक
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : निकाय चुनाव में बंगलादेशियों ने वोट का हक मांगा है और मांग पूरी कराने के लिए उन्होंने सोमवार को कलैक्ट्रेट कर धरना दिया, साथ ही धमकी दी कि यदि उनकी मांग को पूरा नहीं किया गया तो वे 19 दिसम्बर को जल समाधि लेंगे।
बता दें कि कुछ समय पहले बंगाल देश से आकर अनेक लोग गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में गंगा में एक टापू पर बस गए थे और टापू का नाम गंगा नगर रख लिया था। वोटों के लालची राजनेताओं की पहल पर उन्हें राशन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई थी। बंगला देशी होने का भांडा फूटने पर मतदाता पहचान पत्र, राशन कार्ड व अन्य सुविधाएं वापिस ले ली गई।
निकाय चुनाव को लेकर बंगला देशी एक बार फिर मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने हेतु आगे आए है। गंगा टापू पर बसा गंगा नगर क्षेत्र नगर पालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर के अतंर्गत आता है। अब इन बंगला देशियों ने अखिल भारतीय बंगाली एकता मंच के नाम से एक संस्ता का गठन कर लिया है। इस संस्था के बैनर तले ही निकाय चुनाव में वोट के हक की मांग को लेकर सोमवार को कलैक्ट्रेट पर धरना दिया था।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288





























