हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पास के गांव टयाला में बंदरों का इतना आंतक है कि गत एक पखवाड़े में बंदर दो दर्जन बालकों व महिलाओं को बुरी तरह काट चुके हैं। रविवार को तो बंदरों ने हमला कर तीन महिलाओं को बुरी तरह काट डाला। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ग्रामीणों ने बताया कि बंदरों के झुंड गांव की गलियों में राहगीरों पर हमला कर उन्हें घायल कर देते हैं। उनके आतंक के कारण ग्रामीण हाथों ेमें डंडा लेकर चल रहे हैं। उन्होंने ग्राम पंचायत से बंदरों को पकडऩे की मांग की है।
































