VIDEO: हापुड़: बंदर को पिजरे में पकड़कर शहर से बाहर छोड़ा










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में बंदरों के आतंक को देखते हुए लोगों ने अब खुद ही मोर्चा संभालना शुरु कर दिया है। हापुड़ के कोठीगेट पर एक बंदर ने बच्चे, महिला समेत कई लोगों पर हमला कर दिया। स्थानीय लोगों ने परेशान होकर बंदर को पकड़ने का जाल बिछाया और उसे पिंजरे में पकड़कर शहर के बाहर छोड़ दिया।
हापुड़ की कोठीगेट पर एक बंदर लोगों पर कई दिनों से हमला कर रहा था। हाल ही में बंदर ने कोठीगेट निवासी सूफियान नाम के बच्चे पर हमला कर दिया था जिसके पैर में काफी बड़ा घाव हो गया था। वहीं इस्तेयाक नाम के व्यक्ति पर भी बंदर ने हमला बोल दिया था। स्थानीय निवासियों ने कई बार नगर पालिका के अधिकारियों से बंदर की शिकायत की लेकिन बंदर हाथ नहीं आया। बंदर से परेशान होकर लोगों ने खुद ही मोर्चा संभाला और एक जाल बिछाकर बंदर को पिंजरे में कैद कर लिया और शहर से दूर जाकर उसे छोड़ दिया।
बता दें कि हापुड़ में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। लोग बंदरों के हमले का शिकार हो रहे हैं। लोगों की मांग है कि जल्द से जल्द इन बंदरों को पकड़ा जाए।

किसी भी तरह की जांच और कोविड में होने वाले ब्लड टेस्ट घर बैठे कराएं, Healthians Labs 8755333320







Related Posts

हथियार रखने पर मिली सजा व अर्थदण्ड

🔊 Listen to this हथियार रखने पर मिली सजा व अर्थदण्डहापुड सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ पुलिस द्वारा अवैध असलहा रखने के मामले में एक अभियुक्त को प्रभावी पैरवी के चलते माननीय न्यायालय…

Read more

चाइनीज मांझे की खोज में पुलिस का तलाशी अभियान

🔊 Listen to this चाइनीज मांझे की खोज में पुलिस का तलाशी अभियानहापुड सीमन (ehapurnews.com):उत्तर प्रदेश में चाइनीज मांझे से होने वाली दुर्घटनाओं पर प्रदेश सरकार ने चिन्ता व्यक्त करते…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हथियार रखने पर मिली सजा व अर्थदण्ड

हथियार रखने पर मिली सजा व अर्थदण्ड

चाइनीज मांझे की खोज में पुलिस का तलाशी अभियान

चाइनीज मांझे की खोज में पुलिस का तलाशी अभियान

श्रमिकों के बच्चों को मिलेगी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा

श्रमिकों के बच्चों को मिलेगी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा

जमीनी विवाद में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जमीनी विवाद में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जाने 07 जनवरी का सब्जियों का भाव

जाने 07 जनवरी का सब्जियों का भाव

भुगतान न होने पर आलू किसानों ने दी सोमवार से धरना-प्रदर्शन की चेतावनी

भुगतान न होने पर आलू किसानों ने दी सोमवार से धरना-प्रदर्शन की चेतावनी
error: Content is protected !!