👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पहाड़ों पर हो रही बारिश और बिजनौर बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही है। बढ़ते जलस्तर से खादर इलाकों की समस्याएं बढ़ी हैं और अस्थाई घाट जलमग्न हो गए हैं। सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन ने मोटर बोट के संचालन पर रोक लगा दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह गंगा का जलस्तर 198.68 सेंटीमीटर दर्ज किया गया। गंगा स्तर के जलस्तर में बढ़ोतरी के चलते स्थानीय प्रशासन ने नाव के संचालन पर रोक लगा दी है जिससे नाविकों का रोजगार संकट में आ गया है। वहीं योगी सरकार ने कार्तिक मेले के आयोजन की अनुमति तो दे दी है लेकिन मेले के स्थान पर पानी आने से प्रशासन की चुनौतियां बेहद बढ़ गई हैं।
लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9319277384, 8650390390






























