हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के व्यापारी अब रोडवेज बसों में अपना सामान नहीं भेज सकेंगे। मुख्यालय के निर्देश आने के बाद हापुड़ के एआरएम संदीप नायक ने सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को निर्देशित किया है। साथ ही यह भी कहा है कि किसी भी व्यापारी का सामान यदि बस में मिलता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि यात्री अपना सामान ले जा सकते हैं लेकिन व्यापारिक सामान मिलने पर उसे नीचे उतार दिया जाएगा। एआरएम संदीप नायक ने यह भी कहा कि बसों पर लगे कैरियर को भी हटाया जा रहा है। व्यापारी अब अपना सामान बसों से नहीं भेज सकेंगे। इस पर पूरी तरीके से प्रतिबंध लगा दिया गया है।
अपने वाहनों में GPS TRACKER लगवाने के लिए संपर्क करें: 8979003261

























