
मोनाड विवि के मालिक समेत दो कैदियों को भगाने के प्रयास के आरोपी पुलिसकर्मियों की जमानत अर्जी खारिज
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): गाजियाबाद की डासना जेल में बंद मोनाड यूनिवर्सिटी के मालिक विजेंद्र हुड्डा समेत दो कैदियों को भगाने के प्रयास में पकड़े गए दोनों पुलिसकर्मियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सिपाही सचिन और राहुल कैदियों को भगाने के लिए पहुंचे थे जिन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दोनों की जमानत कोर्ट ने खारिज कर दी है। साथ ही उन्हें एक दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड पर भेजा गया है। सिपाही जिन कैदियों को पेशी पर ले जाने के लिए पहुंचे थे। उसमे बिजेंद्र सिंह हुड्डा भी शामिल है जिसे एसटीएफ ने फर्जी डिग्री बांटने के मामले में गिरफ्तार किया था जबकि दूसरा वंश कुमार है जिसपर नेशनल शूटर को अगवाकर उसे घंटों हाइवे पर घूमकर लूटपाट करने का आरोपी था। पुलिस सिपाहियों के बैंक खातों और मोबाइल की जांच कर रही है।
मूलचंद विनोद चंद गुप्ता से आसान किश्तों पर खरीदें वाशिंग मशीन, फ्रिज, एलईडी और भी बहुत कुछ: 9897333733































