👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ जनपद के थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने सराहनीय कार्य किया है। बहादुरगढ़ थाना प्रभारी आशीष कुमार ने क्षेत्र के गांव शंकराटीला में पहुंच कर जरूरतमंद परिवारों का हालचाल जाना और यहां रहने वाले परिवारों के बच्चों को मिठाई एवं उपहार वितरित किए। मिठाई और उपहार देखकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। बहादुरगढ़ थाना प्रभारी आशीष कुमार ने बच्चों को अपने हाथों से मिठाई खिलाई। यहां रहने वाले परिवारों के बच्चों के साथ थाना प्रभारी एवं चोकी प्रभारी ने खुशियां बांटी। थाना प्रभारी आशीष कुमार ने सभी को किसी भी परिस्थिति में मदद का भरोसा दिलाया।




























