
तीन अधिवक्ताओं के चैंबरों से हुए बैग चोरी, मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की फ्री गंज रोड पर स्थित जिला न्यायालय परिसर में तीन अधिवक्ताओं के चेंबर से चोर उनके तीन बैग चोरी कर फरार हो गए। बैग में अधिवक्ताओं के जरूरी कागजात और अन्य सामान रखा हुआ था। अधिवक्ता की तहरीर पर पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है।
अधिवक्ता मनोज हरित ने बताया कि 8 दिसंबर 2025 की दोपहर के करीब 12:30 बजे वह नगर पालिका स्थित न्यायालय में न्यायिक कार्य के लिए गए थे। वापस लौटने पर उनका बैग चेंबर में नहीं था। अधिवक्ता वेद प्रकाश गौतम और महेश कुमार के चेंबर से भी उनके बैग चोरी हो गए थे। तीनों अधिवक्ताओं के बैंकों में जरूरी कागजात रखे थे। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025































