
टॉप 8 खिलाड़ी में जगह बनाने पर बैडमिंटन खिलाड़ी सुधीर को किया सम्मानित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के सुधीर गोयल ने गोवा में आयोजित तीन दिवसीय मास्टर राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में टॉप 8 खिलाड़ियों में जगह बनाकर जनपद का नाम पूरे देश में रोशन किया है। बुधवार को सदर विधायक हापुड़ विजयपाल आढ़ती व अन्य लोगों ने हापुड़ में उनका फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।
गोवा में 48 वीं तीन दिवसीय मास्टर वेटरन राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसमें 70 साल से अधिक उम्र के सीनियर खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। सुधीर गोयल ने टॉप 8 में जगह बनाकर इतिहास बनाया है। उन्होंने पहले भी राज्य स्तर खेल पर मेडल जीते हैं। वह प्रतिदिन 2 से 3 घंटे नियमित रूप से बैडमिंटन का अभ्यास करते हैं। इस दौरान एडवोकेट कृष्णकांत गुप्ता, पूर्व विधायक जयप्रकाश, सचिन गुप्ता (डॉक्टर लाल पैठ लैब), आयुष शर्मा सर्राफ आदि उपस्थित रहे।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)

































