👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने सोमवार को गढ़मुक्तेश्वर में हाईवे किनारे बदरखा नहर चौकी का उद्घाटन किया। नहर पटरी किनारे चौकी पर पुलिसकर्मियों की तैनाती से अपराध पर लगाम कसी जा सकेगी।
बता दें कि जनपद हापुड़ में सयाना चौराहा और बदरखा नहर पटरी पर पुलिस चेकपोस्ट का निर्माण किया गया है। सोमवार की देर शाम को पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर बदरखा नहर पटरी किनारे चेक पोस्ट का उद्घाटन किया। इस चौकी पर 24 घंटे पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे और अपराधियों पर शिकंजा कसेंगे। उद्घाटन के दौरान सओ पवन कुमार, इंस्पेक्टर अजय चौधरी, चौधरी कालू पावटी आदि मौजूद रहे।
बाजार से सस्ते दामों पर टाईल्स लेने के लिए कॉल करें: 9837824010





























