हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित गांधी विहार वैशाली कॉलोनी में रखे ट्रांसफार्मर ने भी जवाब दे दिया जिससे लोगों को करीब 12 घंटे तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ा. देर रात ओवरलोडिंग के चलते ट्रांसफार्मर फूंक गया जिससे कई क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो गई और लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा.
बता दें कि हापुड़ में तापमान 44 डिग्री के आसपास बना हुआ है. ऐसे में गर्मी से बचने के लिए लोग घरों में कूलर और ऐसी का इस्तेमाल कर रहे हैं. शुक्रवार की रात डिमांड अधिक होने से ट्रांसफार्मर पर दबाव पड़ गया और उसने भी जवाब दे दिया. इससे क्षेत्र अंधेरे में डूब गया. 132 बिजली घर से जुड़े ट्रांसफार्मर को बदलने के लिए विद्युत विभाग की टीम शनिवार को पहुंची और क्रेन की सहायता से ट्रांसफार्मर को बदला गया जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली
हापुड़: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, चार लोग घायल
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र में सड़क हादसे के दौरान एक गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सड़क हादसे के…
Read more






















