👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में टूटी सड़क से लोगों का आना-जाना दूभर हो रहा है। जनपद हापुड़ की तीर्थनगरी में स्थित ब्रजघाट में खस्ताहाल सड़क श्रद्धालुओं को गलत संदेश दे रही है। बदहाल सड़क से लोगों का गुजरना दूभर हो रहा है। बता दें कि ब्रजघाट में मध्य बाजार की सड़कें खस्ताहाल हो चुकी हैं जो अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही हैं लेकिन संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। टूटी हुई सड़क के कारण स्थानीय लोग दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। आलम यह है कि जर्जर सड़क के कारण कई बार हादसे भी हो जाते हैं। स्थानीय लोग कई बार मामले की शिकायत नगर पालिका और संबंधित अधिकारियों से कर चुके हैं लेकिन अभी तक इस समस्या का कोई समाधान नहीं किया गया है।
































