हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर सरस्वती मेडिकल कॉलेज के पास कार और भैंस से लदे छोटे हाथी की जोरदार भिड़ंत हो गई। कार की टक्कर लगते ही छोटा हाथी पलट गया जिससे भैंस घायल हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने भैंस को बाहर निकाला और छोटे हाथी को सीधा कराया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जहां शुरू की।

शनिवार की सुबह हापुड़ से दिल्ली की ओर जाने वाले रास्ते पर सरस्वती मेडिकल कॉलेज के पास एक कार ने आगे चल रहे छोटे हाथी में टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान छोटा हाथी पलट गया। इस दौरान यातायात भी प्रभावित हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने छोटा हाथी को सीधा कराया और वाहनों में सवार लोगों का हाल जाना। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Class II से Class X तक के बच्चे ट्यूशन के लिए सम्पर्क करें: 8755338212 पर































