
बाबूगढ़: महिलाओं ने बढ़-चढ़कर किया होली पूजन
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ में दो स्थानों पर होली का पूजन किया गया। बाबूगढ़ छावनी के मेन बाजार और डिपो पर स्थित स्वास्थ्य विभाग के कंपाउंड में महिलाएं होली पूजन के लिए पहुंची। पिछले कई वर्षों से महिलाएं यहां पूजन के लिए आ रही हैं। इन दोनों स्थानों पर बाबूगढ़ में होलिका दहन होता है। महिलाएं भोर में ही पूजा करने के लिए निकल पड़ी। इस दौरान
महिलाओं ने बांहों पर धागा बांध कर व्रत रखा और भारतीय व सनातन संस्कृति के प्रति अपनी अटूट आस्था व्यक्त की। भारतीय परिवेश में महिलाएं पूजन सामग्री के साथ सोमवार की सुबह होली पूजन स्थल की ओर निकल पड़ी। महिलाओं ने गोबर से बनी ढाल, बुरकले, आटा, बताशा आदि से होली पूजन कर जलाभिषेक किया और सुख समृद्धि की कामना की। महिलाओं ने होली पूजन के बाद होली स्थल पर होली की जल की धार के साथ परिक्रमा की। साथ ही विश्व कल्याण की कामना की।































