
बाबूगढ़: वाहन चोरों के हौंसले बुलंद, फार्म हाउस के बाहर से बाइक चोरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के उदय होटल के बाहर से एक बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। चोर बाइक को चोरी कर फरार हो गए। पीड़ित व्यक्ति ने मामले में मुकदमा दर्ज कराया है।
बुलंदशहर के गांव पोटा कबूलपुर निवासी महेंद्र सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 29 मार्च को वह बाइक पर सवार होकर थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के उदय होटल में एक सगाई समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। बाइक बाहर खड़ी करवा होटल के अंदर चले गए। कुछ देर बाद आकर देखा तो बाइक वहां नहीं थी। क्षेत्राधिकारी हापुड़ वरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788




























