👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के कुचेसर रोड चोपला पर बीती रात हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की शिनाख्त सतपाल पुत्र प्रताप सिंह निवासी बेताल ढूँगा पौड़ी गढ़वाल के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सतपाल अपने एक साथी के साथ स्कूटी पर सवार होकर उत्तराखंड से दिल्ली की ओर जा रही थे। जैसे ही वह सोमवार की रात कुचेसर चौपाल पर पहुंचे तो अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सतपाल गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्होंने दम तोड़ दिया जबकि उनके साथी मामले रूप से चोटिल हो गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
दिवाली ऑफर: FIRST CRY पर 50% तक की छूट: 7409502502




























