
बाबूगढ़: गाड़ी व स्कूटी की भिड़ंत में स्कूटी सवार महिला समेत दो घायल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के बाबूगढ़ छावनी में रविवार की दोपहर 2:59 पर एक गाड़ी और स्कूटी की टक्कर हो गई। सड़क हादसे के दौरान स्कूटी पर सवार महिला और पुरुष घायल हो गए। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े और स्कूटी सवार दोनों का हाल जाना।
मामला सोमवार का है जब स्कूटी सवार महिला व पुरुष किसी काम से कहीं जा रहे थे। जैसे ही वह दोपहर के समय बाबूगढ़ छावनी में एसबीआई के सामने पहुंचे तो स्कूटी और बाइक की भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे के दौरान दोनों घायल हो गए। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग एकत्र हुए और दोनों का हाल जाना। बताया जा रहा है कि सड़क हादसे के बाद कार सवार मौके से चला गया।

मेकअप कराओ और चांदी का सिक्का फ्री ले जाओ: 7417707350



























