
👁 0 views Views
बाबूगढ़: पिकअप व डंपर की भिड़ंत में दो घायल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर एक डंपर और पिकअप की भिड़ंत हो गई। इस दौरान पिकअप में सवार दो लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। साथ ही क्षतिग्रस्त वाहनों को पुलिस ने हाईवे से हटाया।
मामला शुक्रवार का है जब एक पिकअप और डंपर की भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे के दौरान दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। बताया जा रहा है कि पिकअप में सवार दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटाया और यातायात व्यवस्था को संभाला।
कमल डोसा: 3 डोसे खरीदने पर 500 ML कोल्डड्रिंक, 5 डोसे खरीदने पर फ्रेंच फ्राइज फ्री: 7668606012

































