बाबूगढ़: मिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आए दो सगे भाई, एक की मौत










बाबूगढ़: मिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आए दो सगे भाई, एक की मौत

हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव बाबूगढ़ के मोड पर दो सगे भाई ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए जिनमें से एक ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सड़क हादसे की जानकारी मिलने पर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई जिनका रो-रो कर बुरा हाल है। मामले की जांच जारी है।

मामला सोमवार का है जब गांव बाबूगढ़ निवासी 35 वर्षीय राजकुमार और राजू पिलखुवा में स्थित एक कंपनी में ड्यूटी कर वापस लौट रहे थे। जैसे ही दोनों ड्यूटी करके गांव के मोड़ के पास पहुंचे तो मिट्टी से भरे ट्रैक्टर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। सड़क हादसे के दौरान राजू और राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। राजकुमार की गंभीर हालत को देखते हुए परिजन उसे हापुड़ के अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन चिकित्सकों ने उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया जहां उपचार के दौरान अस्पताल में राजकुमार की दर्दनाक को मौत हो गई। सूचना मिलने पर बाबूगढ़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनेष प्रताप पुलिस बल के साथ राजकुमार के घर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। साथ ही मामले में उचित कार्रवाई की बात की।

Admission open (2025-26)

S.A International School

Call- 9258003065

Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com







  • Related Posts

    हापुड़ के लाल चमके: कमलप्रीत ₹3.20 लाख और अक्षय ₹2 लाख में बिके, BCPL में मचाएंगे धमाल

    🔊 Listen to this हापुड़ के लाल चमके: कमलप्रीत ₹3.20 लाख और अक्षय ₹2 लाख में बिके, BCPL में मचाएंगे धमाल हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद के सिंह पैंथर क्रिकेट क्लब…

    Read more

    चाइनीज़ मांझे के बायकाट की दिलाई शपथ

    🔊 Listen to this चाइनीज़ मांझे के बायकाट की दिलाई शपथ हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में चाइनीज़ मांझे की बिक्री पर प्रतिबंध और इस्तेमाल पर रोक लगाने के उद्देश्य से…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हापुड़ के लाल चमके: कमलप्रीत ₹3.20 लाख और अक्षय ₹2 लाख में बिके, BCPL में मचाएंगे धमाल

    हापुड़ के लाल चमके: कमलप्रीत ₹3.20 लाख और अक्षय ₹2 लाख में बिके, BCPL में मचाएंगे धमाल

    चाइनीज़ मांझे के बायकाट की दिलाई शपथ

    चाइनीज़ मांझे के बायकाट की दिलाई शपथ

    रामनिवास विद्यालय के स्थापना दिवस पर हवन

    रामनिवास विद्यालय के स्थापना दिवस पर हवन

    बाबूगढ़: मिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आए दो सगे भाई, एक की मौत

    बाबूगढ़: मिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आए दो सगे भाई, एक की मौत

    तमंचेधारी को मिला दंड

    तमंचेधारी को मिला दंड

    दहेज लालची पति गया जेल

    दहेज लालची पति गया जेल
    error: Content is protected !!