बाबूगढ़: 136 नकली हार्पिक के साथ दो गिरफ्तार












बाबूगढ़: 136 नकली हार्पिक के साथ दो गिरफ्तार

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ में नामी कंपनी के टॉयलेट क्लीनर का डुप्लीकेट माल बिक रहा था। इसके बाद कंपनी ने छापामार कार्रवाई कर तीन दुकानों से 136 पीस नकली हार्पिक बरामद किया है। मौके से दो दुकानदारों को पकड़ लिया गया जबकि एक मौके से फरार होने में कामयाब रहा। गिरफ्तार किए गए दुकानदारों के नाम गोलू उर्फ हर्ष पुत्र हरीश कुमार तथा राहुल गुप्ता पुत्र देवेंद्र कुमार निवासीगण फतेहपुर कुचेसर चौपला बाबूगढ़ है।
पॉपुलर प्रोडक्ट हार्पिक का इस्तेमाल टॉयलेट क्लीनर के तौर पर किया जाता है। इस प्रोडक्ट की बाजार में अच्छी खासी डिमांड है। ऐसे में कुछ लोग नकली माल बनाकर लोगों को सप्लाई कर रहे थे। मामले की जानकारी पर फर्म की लीगल एडवाइजर नोएडा की सेमिता ने फर्म के जांचकर्ता अंकुर शर्मा के साथ पुलिस को मामले की सूचना दी जिसके बाद आरोपियों को पकड़ने के लिए जाल बनाया और टीम ने बुधवार को कुचेसर रोड और फतेहपुर गांव में छापामार कार्रवाई की।
सबसे पहले टीम अग्रवाल पैलेस के पास पहुंची जहां गांव फतेहपुर कुचेसर चौपला के प्रमोद की दुकान से 200 एमएल नकली हार्पिक के 15 पीस और 1 लीटर के 11 पीस बरामद हुए। मौके से प्रमोद कुमार फरार हो गया। इसके बाद टीम ने गोलू उर्फ हर्ष की हरीश किराना स्टोर पर छापामार कार्रवाई की जहां से 500 एमएल हार्पिक के 15 नकली पीस और 1 लीटर हार्पिक के 6 निकली पीस बरामद हुए। इसी के साथ टीम ने राहुल गुप्ता की देवेंद्र कुमार मुकेश कुमार किराना स्टोर पर भी छापा मारा जहां सबसे ज्यादा माल मिला। यहां पर 500 एमएल के 35 पीस और 200 एमएल के 54 पीस बरामद हुए। राहुल को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस नकली हार्पिक की सप्लाई मेरठ से हो रही थी।

99 स्टोर से स्पोर्टस के चार जोड़ी जूते खरीदें 999/- रुपए में: 8191820867











  • Related Posts

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…

    Read more

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    🔊 Listen to this दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सामने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
    error: Content is protected !!