
हापुड़, सीमन / अमित कुमार (ehapurnews.com/): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव काकौड़ी में गुरुवार को सड़क हादसे में कक्षा तीसरी के छात्र की मौत हो गई। मौत की जानकारी मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों की खुशियां मातम में बदल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
गांव काकौड़ी का रहने वाला मासूम बालक कन्नू कक्षा तीन का छात्र था जो साइकिल पर सवार होकर 57 चौराहा से अपने घर लौट रहा था। गांव के पास पहुंचने पर सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने बालक को टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान मन्नू सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर ग्रामीण व परिजन मौके पर पहुंचे और बच्चे को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम बालक की मौत की खबर सुनकर परिवार में मातम पसर गया। बालक के पिता सुंदर सिंह, मां उषा देवी, दादा चरण सिंह, बहन मानवी का रो-रो कर बुरा हाल है। गांव में शोक की लहर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
































