हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के पुराने हाईवे पर बीती रात हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जिससे परिवार में कोहराम मचा है। बाइक सवार जीजा-साले समेत तीन लोग सिंभावली से गाजियाबाद की ओर लौट रहे थे लेकिन रास्ते में बोलेरो कार से हुई भिड़ंत के दौरान तीनों बाइक सवारों ने दम तोड़ दिया जिससे परिवार में शोक की लहर है।
गाजियाबाद के भोपुरा के पप्पू कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय आकाश पुत्र राकेश अपने साले 18 वर्षीय देवा पुत्र महेंद्र तथा देव के मित्र 17 वर्षीय केशव पुत्र मुकेश के साथ बाइक पर सवार होकर बुधवार की रात एक शादी में शामिल होने के लिए जा रहा था। जैसे ही तीनों बाबूगढ़ के पुराने हाईवे पर चौधरी फार्म हाउस के पास पहुंचे तो बोलेरो से बाइक की भिड़ंत हो गई। सड़क हादसा इतना जोरदार था कि तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए और तीनों को ही चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही परिजनों को भी मामले से अवगत कराया। सूचना मिलते ही परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। आनन-फानन में वह बाबूगढ़ कोतवाली पहुंचे। इसी बीच पुलिस ने क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लिया और थाने ले आई। पुलिस का कहना है की तहरीर के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
30 हजार देकर ई-रिक्शा ले जाएं, साथ में टीवी, वाशिंग मशीन या आरओ बिल्कुल फ्री: 7906867483

































