हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर स्थित एक फार्म हाउस में चोरों ने तांडव मचाया जहां बीती रात फार्महाउस में रखे दो स्टेबलाइजर में से चोरों ने सामान चुरा लिया। गुरुवार की सुबह जब फार्महॉउस का मालिक मौके पर पहुंचा तो स्टेबलाइजर से सामान गायब देख उसके होश उड़ गए जिसने पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि करीब 50,000 रुपए का नुकसान हो गया।
सचिन चौधरी ने बताया कि उसके दादा पूर्व प्रधान ओमवीर सिंह का बाबूगढ़ में फार्महाउस है जहां बीती रात चोर घुस आए और दो स्टेबलाइजर से तांबा व अन्य सामान चुरा लिया। गुरुवार को ओमवीर जब फार्म हाउस पर पहुंचे तो बिखरा सामान देख उनके होश उड़ गए जिन्होंने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है।
किराने के सामान की फ्री होम डिलीवरी : 7302805950


























