बाबूगढ़: सड़क हादसे में सूबेदार की मौत












बाबूगढ़: सड़क हादसे में सूबेदार की मौत

हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र में एक बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई। सड़क हादसे के दौरान बाइक चालक की मौत हो गई जिससे परिवार में कोहराम मचा है। सूचना पर बाबूगढ़ थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

मामला मंगलवार का है जब बाबूगढ़ थाना क्षेत्र की बीवी नगर रोड पर खड़े बिजली के खंभे से बाइक टकरा गई जिसके कारण एनसीसी 38 बटालियन में चालक के पद पर तैनात धर्मेंद्र कुमार पुत्र रघुवीर की मौत हो गई जिसके शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

एनसीसी की 38 बटालियन हापुड़ में तैनात जनपद बुलंदशहर के थाना स्याना के वाजिदपुर गांव के रहने वाले धर्मेंद्र मंगलवार की शाम को बाइक से अपने घर जा रहे थे। जैसे ही वह बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में बीवी नगर रोड पर पहुंचे तो अचानक बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। सड़क हादसा इतना भयानक था कि उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान सूबेदार धर्मेंद्र के रूप में हुई जिसकी सूचना पुलिस ने उनके पुत्र दीपक को दी। हादसे की जानकारी मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर एनसीसी बटालियन से जवान भी पहुंच गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

The Prime School in Babugarh Chhawani

DEEWAN GLOBAL SCHOOL || Admissions Open Session: 2025-2026 || 7055651651











  • Related Posts

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…

    Read more

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    🔊 Listen to this दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सामने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
    error: Content is protected !!