
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन /अमित कुमार(ehapurnews.com):हापुड़ के पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंज्य सिंह ने मंगलवार की शाम बाबूगढ़ क्षेत्र के कुचेसर चौपला में आयोजित रामलीला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा व संबंधित को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने पर जोर दिया कहा कि संदिग्ध गतिविधि पर पुलिस निगाह रखें। इस दौरान उनके साथ बाबूगढ़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनेष प्रताप, चौकी प्रभारी नीरज कुमार व पुलिस बल मौजूद रहा।
हापुड़ के कप्तान बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के कुचेसर चौपला रामलीला मैदान पहुंचे जहां उन्होंने सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और संबंधित को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
सेनेटरी से जुड़ा सारा सामान खरीदने के लिए पहुंचे श्री महालक्ष्मी ट्रेडर्स के यहां: 7668389606

































