👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ छावनी में पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मंगलवार को बड़ी मस्जिद में ईद उल फितर की नमाज अदा की गई. इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष वसीम अब्बासी ने थाना बाबूगढ़ प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट समेत अन्य पुलिसकर्मियों को पटका पहना कर सम्मानित किया और क्षेत्रवासियों से शांति बनाए रखने की अपील की.
सपा के नगर अध्यक्ष वसीम अब्बासी ने कहा कि पुलिसकर्मी दिन रात ड्यूटी कर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील कर रहे हैं जिसके चलते बाबूगढ़ के इंस्पेक्टर देवेंद्र बिष्ट, विपिन कुमार, दारा सिंह आदि पुलिसकर्मियों को पटका पहना कर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर जामा मस्जिद के इमाम साहेआलम, सभासद अनीश, अब्बासी, जावेद खुर्शीद आदि उपस्थित रहे.


























