👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): नगर पंचायत बाबूगढ़ ने लोगों को कोरोना संक्रमण से मुक्ति दिलाने का बीड़ा उठाया है। जिसके मद्देनजर पंचायत की और बाबूगढ़ के सभी वार्डो में रोजाना सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है।
खास बात यह है कि कर्मचारियों के अभाव में चेयरमैन सभासदों के सहयोग से स्वयं ही सैनिटाइजेशन करने में जुट जाते हैं।
नगर पंचायत बाबूगढ़ के चेयरमैन जगवीर सिंह का कहना है कि सैनिटाइजेशन, मास्क और दो गज दूरी का पालन करने से ही कोरोना संक्रमण चैन को तोड़ा जा सकता है।




























