हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के बाबूगढ़ की अल्लीपुर कटीरा निवासी एक महिला की मौत मेरठ में डग्गामार बस की चपेट में आने से हो गई। इस दौरान मृतक का पति बाल-बाल बच गया।
आपको बता दें कि सोमवार को साधना और उसका पति शेर सिंह बाइक पर सवार होकर मेरठ में शेर सिंह के पिता रामपाल सिंह की मौत का प्रमाण पत्र बनवाने कैंट स्थित मिलिट्री अस्पताल गए थे। सर्टिफिकेट बनवाने के बाद पति पत्नी वापस लौट रहे थे कि जैसे ही वह कमिश्नर आवास के पास पहुंचे तो 2:30 बजे के आसपास परीक्षितगढ़ जाने वाली डग्गामार बस ने बाइक में टक्कर मार दी। इस दौरान बस का पहिया साधना के सिर को कुछ चलता हुआ निकल गया। साधना की मौके पर ही मौत हो गई जबकि शेर सिंह घायल हो गया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
चखें पिज़्जा पराठा का स्वाद: 9358234622, 8535058588

























