
असम में सीआरपीएफ में सेवाएं दे रहे बाबूगढ़ निवासी कुलदीप का निधन, गांव पहुंचा पार्थिव शरीर
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव अटूटा निवासी 40 वर्षीय कुलदीप पुत्र मदनपाल सिंह असम के गुवाहाटी में सीआरपीएफ में अपनी सेवाएं दे रहे थे जिनका किसी कारण शुक्रवार को निधन हो गया। शनिवार को उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव अटूटा लाया गया जहां कुलदीप के अंतिम दर्शन करने के लिए बाबूगढ़ के साथ-साथ आसपास के लोग भी एकत्र हुए। साथ ही परिजनों को सांत्वना दी।
40 वर्षीय कुलदीप वर्ष 2002 में सीआरपीएफ में भर्ती हुए थे जो फिलहाल असम के गुवाहाटी में नर्सिंग असिस्टेंट के पद पर सेवाएं दे रहे थे। कुलदीप अपने तीन भाइयों में सबसे बड़े हैं जिनका एक भाई आर्मी में है। कुलदीप की दो बहने भी हैं। कुलदीप अपने पीछे 12 साल की पुत्री और 15 साल के पुत्र को छोड़ गए हैं। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह पांच बजे कुलदीप का निधन हो गया। जैसे ही मामले की जानकारी परिजनों को मिली तो परिवार में कोहराम मच गया। सीआरपीएफ के अधिकारी शनिवार को उनका पार्थिव शरीर लेकर गांव अटूटा पहुंचे। परिजनों में कोहराम मचा है।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025




























