
बाबूगढ़: इंटर कॉलेज में रेट स्नेक निकलने से हड़कंप
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के कुचेसर चोपला पर स्थित एक इंटर कॉलेज में अचानक एक रेट स्नेक सांप निकल आया जिसे देखकर सभी के होश उड़ गए। मामले की जानकारी मिलने पर हापुड़ के फॉरेस्ट रेंजर ने तुरंत टीम का गठन किया जिसके बाद साढ़े तीन फीट लंबे सांप को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
जानकारी के अनुसार इंटर कॉलेज में लोगों ने साढे तीन फीट लंबा सांप देखा। इसके बाद सभी के होश उड़ गए। मामले की जानकारी तुरंत और विभाग को दी। इसके बाद फॉरेस्ट रेंजर हापुड़ मुकेश चंद्र कांडपाल ने टीम का गठन किया जिसके बाद वनकर्मी भारत, वनकर्मी रवि कुमार मौके पर पहुंचे और कड़ी मेहनत के पश्चात सांप को पकड़ लिया और सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010

































