हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के कुचेसर रोड चौपला रेलवे फाटक के पास ट्रैक पार करते समय एक रेलवे कर्मी ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी। इस दौरान जीआरपी भी मौके पर पहुंची।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय राहुल भारद्वाज निवासी रेवाड़ी हरियाणा, बाबूगढ़ के कुचेसर रोड चौपला रेलवे स्टेशन पर तैनात था जो कि सोमवार की सुबह अपनी दवाई लेने के लिए रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। वापस लौटते समय सुबह 8:55 पर वह ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर गढ़ चौकी आरपीएफ प्रभारी अनिल और बाबूगढ़ कुचेसर चौपला पुलिस चौकी के प्रभारी अजीत कुमार मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि राहुल ने 25 दिन पहले ही ड्यूटी संभाली थी जिसकी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। फिलहाल मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
किराने के सामान की फ्री होम डिलीवरी : 7302805950






























