हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के छावनी में स्थित स्वास्थ्य विभाग की जमीन पर बने क्वार्टर इन दिनों जर्जर अवस्था में है जिससे हादसे का खतरा मंडरा रहा है। क्वार्टर की छत पर लगा मसाला नीचे गिरने लगा है।
बाबूगढ़ छावनी क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की जमीन पर बने जर्जर क्वार्टर की वजह से कभी भी हादसा हो सकता है। यह क्वार्टर इस कदर जर्जर अवस्था में है जो तेज बारिश के दौरान गिर सकते हैं। आपको बता दें कि क्वार्टर में फिलहाल ताला लटका हुआ है और यहां कोई नहीं रहता लेकिन इस भवन की हालत को देखकर ऐसा लगता है की यह तेज बारिश के साथ ढह जाएगा।

























