हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने पुलिस बल के साथ कई गांवों का निरीक्षण किया और लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया. प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने इस दौरान पुलिस बल के साथ क्षेत्र में पैदल गश्त की और सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा. आगामी त्योहारों के चलते पुलिस ने सभी से सौहार्द और शांति बनाए रखने की अपील की. देवेंद्र बिष्ट ने सभी से नियमों का पालन करने की अपील की. बता दें कि पुलिस ने ग्रामीणों से सतर्क रहने को कहा और संदिग्ध गतिविधि की जानकारी पुलिस को देने की बात कही.
85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली ने पंजीकृत अभियोग में वांछित, फरार चल रहे शातिर अभियुक्त पर पुरस्कार घोषित किया…
Read more























