
बाबूगढ़ थाना प्रभारी ने शिव भक्तों की सेवा की, ओवरहाईट डाक कावड़ों को नीचे कराया
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में आस्था का सैलाब देखने को मिल रहा है। इलाका बम भोले के जयकारे से गूंज रहा है। इस दौरान पुलिस सेवा कर रही है इसी के साथ नियमों का पालन कराने के लिए भी हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं। जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ के थाना प्रभारी महेंद्र सिंह पुलिसबल के साथ क्षेत्र में उतरे, एक तरफ उन्होंने कावड़ियों की सेवा की तो दूसरी तरफ उनकी सुरक्षा को देखते हुए ओवर हाईट डाक कांवड़ों को नीचे कराया।
थाना प्रभारी महेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ क्षेत्र में उतरे जहां उन्होंने कांवड़ शिविर में बैठे कांवड़ियों की सेवा की और उन्हें दवाई लगाकर पैर दबाए। इस दौरान शिव भक्तों ने राहत महसूस की।
इसी के साथ क्षेत्र से गुजर रही तीन ओवरहाईट डाक कांवड़ों को भी पुलिस ने रोका और मानक का पालन कराते हुए उनकी हाइट को कम कराया। आपको बता दें कि ओवरहाईट कांवड़ और उसके ऊपर बैठे लोग अक्सर बिजली के तारों की चपेट में आ जाते हैं जिससे हादसे का खतरा बना रहता है। इन ओवरहाइट कांवड़ को देखते हुए पुलिस ने शिव भक्तों को समझाया। इसके बाद हाइट को कम कराया।
Brainwaves International School: Admissions Open 2025-26 (Playgroup – Grade XI)





























