बाबूगढ़: ओयो पर पुलिस का छापा, कुछ महिलाओं को हिरासत में लिया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में अवैध रूप से ओयो होटलों का संचालन हो रहा है। जिले के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव उपेड़ा में संचालित ग्रीन होटल में बाबूगढ़ पुलिस ने शनिवार को छापा मारा। पुलिस की छापामार कार्रवाई से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने इस दौरान कुछ महिलाओं को भी हिरासत में लिया और गाड़ी में बैठाकर थाने ले आई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार बाबूगढ़ पुलिस महिला पुलिसकर्मियों को लेकर कुचेसर चोपला के पास स्थित उपेड़ा में चल रहे ग्रीन होटल पहुंची जहां से पुलिस ने कुछ महिलाओं को हिरासत में लिया। पुलिस की कार्रवाई के बाद होटल पर ताला जड़ा हुआ है जिस पर प्रोपराइटर चेतन सिंह महिपाल सिंह का नाम लिखा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आपको बता दें कि जनपद हापुड़ में अवैध रूप से संचालित ओयो होटल की बाढ़ सी आ गई है। कई होटल तो ऐसे हैं जिनके पास सराय एक्ट का पंजीकरण ही नहीं है। हालांकि पुलिस ग्रीन होटल किस उद्देश्य से पहुंची इसका जवाब भी जल्द मिल जाएगा।
PURE MOTORCYCLING THE CLASSIC 350. Down payment: 11000/-. 82919558789



























