👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में लोगों को कोरोना गाइडलाइंस व धारा 144 का पालन कराने के लिए खाकी ने ज़िम्मा उठाया है। बुधवार को थाना बाबूगढ़ प्रभारी सोनवीर सिंह ने पुलिस बल के साथ बाजार में स्थित दुकानों पर जाकर लोगों को लाउडस्पीकर के माध्यम से जागरुक किया। इस दौरान पुलिस ने लोगों को बताया कि मास्क न लगाने वालों के खिलाफ एक हजार रुपए का चालान किया जाएगा। पुलिस ने सभी से कोविड गाइडलाइंस व धारा 144 का पालन करने की अपील की।





























