बाबूगढ़: अस्थाई अतिक्रमण पर पुलिस की कार्रवाई, एक बाइक भी सीज़ की
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर अस्थाई दुकानों को लगा लिया जिसकी वजह से यातायात प्रभावित होने लगा। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अतिक्रमणकारियों को जमकर सबक सिखाया और दुकानों को हटवाया। पुलिस का कहना है कि अवैध रूप से लगाई गई इन दुकानों से सड़क हादसों का खतरा मंडरा रहा है। किसी भी स्थिति में अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान पुलिस ने क्षेत्र में पैदल गश्त भी की और नियम विरुद्ध सड़क पर चल रही एक बाइक को सीज़ भी किया। बाबूगढ़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुनीता मलिक, दरोगा भानु पुलिस बल के साथ बाबूगढ़ छावनी की सड़कों पर उतरे और सड़कों पर अवैध रूप से लगाई गई दुकानों के खिलाफ कार्रवाई की। दरअसल यातायात के दौरान यह अतिक्रमण बाधा बनता है जिसके चलते यह कार्रवाई की गई है। इसी के साथ बाबूगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस ने गश्त भी की।
आपके सपनों को हकीकत में बदलें, आपकी मदद करने के लिए हम तैयार हैं: 8800493430





























