👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय संविधान के जनक कहे जाने वाले डॉक्टर भीमराव अंबेडकर एक बड़े समाज सुधारक और विद्वान थे जो कि 6 दिसंबर 1956 को पंचतत्वों में विलीन हो गए थे। इस दिन को महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाया जाता है। जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ में लोग बुधवार की शाम को अंबेडकर चौराहे पर स्थित अंबेडकर की प्रतिमा पर पहुंचे और डॉक्टर अंबेडकर के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान गांव सिंगरौली समेत आसपास के क्षेत्र के लोग भी प्रतिमा स्थल पर पहुंचे। बाबा साहेब की प्रतिमा पर फूल, माला चढ़ाई व दीपक और मोमबत्ती जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष दिनेश खेड़ा, अध्यक्ष सुधा देवी, भूतपूर्व अध्यक्ष जगबीर, सभासद पति लोकेश वरुण आदि उपस्थित रहे,
































