हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव रसूलपुर बहलोलपुर में स्थित दलित बस्ती में जल भराव की वजह से क्षेत्रवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालत यह है कि यहां संक्रामक बीमारियों का खतरा लगातार मंडरा रहा है। स्थानीय लोगों की मांग है कि संबंधित विभाग को इस ओर ध्यान देना चाहिए जिससे उन्हें परेशानियों का सामना न करना पड़े।
जानकारी के अनुसार बस्ती में अक्सर जल भराव की समस्या बनी रहती है जिसका कोई स्थाई समाधान न निकलने की वजह से वह बेहद परेशान हैं। कई बार तो लोगों का पैर भी फिसल जाता है जिसके कारण वह चोटिल हो रहे हैं। स्कूल, खेतों पर आने-जाने वाले लोगों को भी परेशानी होती है। लोगों की मांग है कि क्षेत्र में जल भराव की समस्या से उन्हें निजात दिलाई जाए।
राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल
🔊 Listen to this राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के नवीन कुमार ने National Masters Athlete Championship 2026…
Read more






















