VIDEO: बाबूगढ़: कुचेसर चोपला की सर्विस लेन में जलभराव व टूटी सड़क से लोग परेशान










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के कुचेसर चोपला की सर्विस लेन के हालात इन दिनों बेहद खराब हैं। जल भराव व खराब सड़क की वजह से आने जाने वाले राहगीरों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव की वजह से बीमारियां पनप रही है जिसकी वजह से लोगों पर बीमारी का खतरा मंडरा रहा है जिनकी मांग है कि मामले में विभाग कार्रवाई करें और जलभराव की समस्या से निजात दिलाए व सड़क को दुरुस्त करें।
आपको बता दें कि कुचेसर चोपला की इस सर्विस लेन से कई लोगों, ग्रामीणों का प्रतिदिन आना जाना लगा रहता है लेकिन यहां के हालात इस कदर हैं कि लोगों को अपनी जान पर खेलकर इस रास्ते से गुजरना पड़ता है। कई बार तो वाहन सवार गिरकर चोटिल हो जाते हैं। चार पहिया वाहन भी गड्ढों में फंस जाते हैं। यह हालात आज से नहीं बल्कि पिछले कई महीनों से बने हुए हैं। स्थानीय लोगों में बेहद नाराजगी है जिनका कहना है कि विभाग को मामले में कार्रवाई कर सड़क को गड्ढा मुक्त करना चाहिए। साथ ही क्षेत्र में जल निकासी की व्यवस्था भी होनी चाहिए।








Related Posts

हिन्दी के आसान पेपर से छात्र हुए प्रसन्न

🔊 Listen to this हापुड, सीमन/अमित कुमार(ehapur news): जनपद हापुड के 40 परीक्षा केंद्रो पर बुधवार को यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों में कड़ी सुरक्षा…

Read more

कलेक्शन एजेंट ही कम्पनी का लाखों रुपए ले उड़ा

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद(ehapurnews.com): थाना पिलखुवा के सर्वोदय नगर के एक मकान में संचालित बीएसएस सनोटा माइक्रो क्रेडिट लि का कलेक्शन एजेंट अंकुर ही कंपनी…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हिन्दी के आसान पेपर से छात्र हुए प्रसन्न

हिन्दी के आसान पेपर से छात्र हुए प्रसन्न

कलेक्शन एजेंट ही कम्पनी का लाखों रुपए ले उड़ा

कलेक्शन एजेंट ही कम्पनी का लाखों रुपए ले उड़ा

सरस्वती मेडिकल के ईएनटी विभाग ने किया जटिल एवं विशाल लिपोमा का सफल ऑपरेशन

सरस्वती मेडिकल के ईएनटी विभाग ने किया जटिल एवं विशाल लिपोमा का सफल ऑपरेशन

हापुड़ व बुलंदशहर सहित 13 जिलों से होगी अग्निवीरों की भर्ती

हापुड़ व बुलंदशहर सहित 13 जिलों से होगी अग्निवीरों की भर्ती

सड़क हादसे में स्कूटी सवार की मौत

सड़क हादसे में स्कूटी सवार की मौत

गढ़ नगर पालिका की बोर्ड बैठक 26 को

गढ़ नगर पालिका की बोर्ड बैठक 26 को
error: Content is protected !!