बाबूगढ़: शांति समिति की बैठक का आयोजन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ में शनिवार को बाबूगढ़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार के नेतृत्व में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। थाना परिसर में क्षेत्र के सभ्रान्त व्यक्तियों और कार्यक्रम आयोजकों के साथ पुलिस ने बातचीत की और जानकारी हासिल की। इसी के साथ पुलिस ने सभी से शांति बनाए रखने की भी अपील की।
नवरात्रि, अंबेडकर जयंती आदि को लेकर संगठन द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस दौरान जुलूस और शोभायात्रा भी निकाली जाती है। कार्यक्रम के दौरान कोई हुड़दंग ना काटे। ऐसे में पुलिस ने सभी से अपील की और संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखने के लिए कहा। पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि बिना इजाजत क्षेत्र में जुलूस और शोभायात्रा नहीं निकाली जाएगी। शोभायात्रा और जुलूस के रूट भी तय किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि कार्यक्रम के दौरान कोई शराब का सेवन न करें। जुलूस में हुड़दंग न काटे। पुलिस की अपील है कि सभी क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखें।
JMS WORLD SCHOOL: ADMISSION OPEN FOR PLAY GROUP TO IX & XI: 7302252600



























