
बाबूगढ़: वाटर स्नेक निकलने से मचा हड़कंप
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार सांप, अजगर निकलने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। अब बाबूगढ़ क्षेत्र के वनखंडा में बॉबी त्यागी पुत्र बिट्टू त्यागी के घर के पास एक साढे चार फीट लंबा वाटर स्नेक सांप निकल आया जिसे देखकर सभी के होश उड़ गए। वाटर स्नेक सांप को पानी वाला सांप भी कहा जाता है। मामले की जानकारी मिलने पर हापुड़ के फॉरेस्ट रेंजर मुकेश चंद्र कांड़पाल ने टीम का गठन किया। टीम गठित होने पर वनकर्मी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के पश्चात सांप को पकड़ा और सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र वासियों की नजर अचानक एक सांप पर पड़ी। साढे चार फीट लंबे सांप को देखकर सभी के होश उड़ गए। इसके बाद उन्होंने वन विभाग को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सांप का रेस्क्यू किया जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
फेस्टिव सीजन में रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बाजार से खरीदें लेटेस्ट कलेक्शन: 9927870069





























