
👁 29 views Views
बाबूगढ़: कांशीराम के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ में स्थित सरस्वती ज्ञान मंदिर में रविवार को काशीराम का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान काशीराम के जीवन को याद किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। सभी ने अपने-अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। इस दौरान पूर्व चेयरमैन बाबूगढ़ जगवीर सिंह गुजर, अजय सिंह जयंत, भगवत प्रसाद, रतन सिंह फौजी, त्रिलोक चन्द, खेमचंद लोकेश कुमार, इस्लामुद्दीन सैफी, विनय जाटव, डॉ रवि प्रकाश रामफल हसमुद्दीन सैफी सूरज रेडियो वाले आदि लोग मौजूद मौजूद रहे।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068





























