हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ के नगर पंचायत चेयरमैन जगवीर सिंह गुर्जर के छोटे भाई 48 वर्षीय जयवीर सिंह गुर्जर का बीती रात हार्ट अटैक से निधन हो गया। जयवीर सिंह गुर्जर का अंतिम संस्कार जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में किया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में लोग अंतिम यात्रा में शामिल हुए और परिजनों को सांत्वना दीं।
नगर पंचायत बाबूगढ़ के चेयरमैन जगबीर सिंह गुर्जर के छोटे भाई जयवीर सिंह गुर्जर मंगलवार की रात को बाबूगढ़ छावनी स्थित मेडिकल स्टोर पर बैठे हुए थे। रात करीब 1:30 बजे जयवीर सिंह गुर्जर को हार्ट अटैक आया और उनका निधन हो गया। जयवीर सिंह गुर्जर के निधन पर लोग परिजनों को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं। बाबूगढ़ के व्यापारियों, निवासियों, मेडिकल स्टोर संचालकों ने भी शोक व्यक्त किया है। बता दें कि जयवीर का अंतिम संस्कार बृजघाट में किया गया जहां सैकड़ों की संख्या में लोग अंतिम यात्रा में शामिल हुए।
































