
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के बाबूगढ़ छावनी में चंडी मैया की पालकी यात्रा का क्षेत्रवासियों ने जोरदार स्वागत किया जगह-जगह से निकली पालकी यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने मैया के दर्शन किए। पालकी यात्रा चंडी मंदिर मंदिर से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार, पोस्ट ऑफिस रोड, डॉ. भीमराव अंबेडकर रोड, बछलौता रोड, फौजी कॉलोनी रोड, मैन रोड से होते हुए चंडी मंदिर पहुंची जहां यात्रा सम्पन्न हुई। इस मौके पर बाबूगढ़ पुलिस में तैनात उप निरीक्षक आयशा सिंह ने मिशन शक्ति 5.0 द्वितीय चरण के अभियान के तहत मिशन शक्ति के बारे में बताया जिसे महिलाओं ने भी ध्यान पूर्वक सुना। चंडी मैया के उद्घोष से वातावरण गुंजायमान हो गया।
MONAD UNIVERSITY: ADMISSION OPEN 2026-2027 || Free Education for Girls in Selected Courses: 8475074951,52






























