
बाबूगढ़: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति के चिथड़े उड़े, हाईवे पर फैले लाश के टुकड़े
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के नए हाईवे पर उपेड़ा फ्लाईओवर के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। इस दौरान शरीर के चिथड़े उड़ गए। लाश बेहद क्षत-विक्षत हालत में मिली और लाश के टुकड़े हाईवे पर यहां-वहां फैल गए। सूचना पर पुलिस एक मौके पर पहुंची जिसने टुकड़ों को एकत्र किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मृतक की पहचान का प्रयास कर रही है। पुलिस ने सड़क पर पड़े लाश के टुकड़ों को इकट्ठा किया और उन्हें एकत्र कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल मृतक की पहचान भी नहीं हो पाई है।
मामला सोमवार की रात का बताया जा रहा है जब एक व्यक्ति अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। बताया जा रहा है कि अज्ञात वाहन ने लाश को रोंद दिया जिससे लाश के चिथड़े उड़ गए और लाश के टुकड़े हाईवे पर यहां-वहां फैल गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने टुकड़ों को एकत्र किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मृतक की पहचान का प्रयास कर रही है।
मेरठ स्वीट्स से बनवाएं स्पेशल भाजी बॉक्स: 9897693627































